सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी ने स्कूटर इंडिया से आईआईएम रोड सहित कई रूटों पर इलेक्ट्रिक सिटी बसों को चलाने का निर्णय लिया है। कंपनी के कार्यकारी प्रबंध निदेशक पीके बोस ने बताया कि कई रूटों पर महीनों से बंद पड़ी इलेक्ट्रिक सिटी बसें फिर शुरू होंगी। मंगलवार से यात्रियों को चार इलेक्ट्रिक सिटी बसों में सफर करने की सुविधा हासिल होगी। जबकि छह बसें अगले सप्ताह से बाकी मार्गों पर चलने लगेगी।