रामनगरी अयोध्या में पर्यटकों को सुगम यातायात की सुविधा देने के लिए सरकार ने इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला किया है। नगर निगम वाले शहरों में स्थानीय निकाय निदेशालय का फोकस ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का है। इसी क्रम में निदेशालय ने 300 इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इनमें से दो दर्जन से अधिक बसें अयोध्या को मिलेंगी।