फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav : नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 37 जिलों में चुनाव, रण में राजनीतिक दलों के 16031 महारथी

Fri, 21 Apr 2023 10:45 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पहले चरण के सभी दलों ने अब अपनी अपनी ताकत लगानी शुरू कर दी है। इसके अलावा निर्दलीयों उम्मीदवारों ने भी अपने हिसाब से समीकरणों को तैयार करना शुरू कर दिया है। यह 37 जिलों और दस नगर निगमों में हो रहा है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव में पहले चरण के लिए राजनीतिक दलों ने 16031 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। 31673 निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। सभी मुख्य राजनीतिक दलों ने खास तौर से महापौर के सभी पदों पर अपने उम्मीदवारों को टिकट दिया है। हालांकि वार्डों में पार्षद या सदस्य पद के लिए कई सीटों पर राजनीतिक दलों ने उम्मीदवार नहीं उतारे और यहां अधिकतर निर्दलीय ही चुनावी रण में ताल ठोक रहे हैं।

विज्ञापन


पहले चरण के सभी दलों ने अब अपनी अपनी ताकत लगानी शुरू कर दी है। इसके अलावा निर्दलीयों उम्मीदवारों ने भी अपने हिसाब से समीकरणों को तैयार करना शुरू कर दिया है। यह 37 जिलों और दस नगर निगमों में हो रहा है। इनमें पार्टियों के 143 उम्मीदवार महापौर पद के हैं। पार्षद पद के लिए 3507 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर 838, सदस्य पद पर 4634, नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 1602 तथा सदस्य पद पर कुल 5307 उम्मीदवारों को राजनीतिक दलों ने टिकट दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें