फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशन चंद्र अध्यक्ष, सरफराज बने जिला सचिव

सार

लखनऊ में उप संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव आरटीओ कार्यालय में संपन्न हुआ। इसमें किशन चंद्र अध्यक्ष और सरफराज जिला सचिव चुने गए। चुनाव में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
विज्ञापन
किशन चंद्र अध्यक्ष, सरफराज बने जिला सचिव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन

उप संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ लखनऊ शाखा का चुनाव

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ की लखनऊ शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन-निर्वाचन बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्टनगर स्थित आरटीओ में कराया गया। किशन चंद्र अध्यक्ष व सरफराज जिला सचिव बनाए गए। उप संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह व प्रांतीय सचिव पवन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि द्विवार्षिक चुनाव में कड़े प्रत्याशी खड़े रहे, जिसमें अध्यक्ष पद पर किशन चंद्र ने जीत हासिल की। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, जिला सचिव व मंत्री सरफराज, संगठन मंत्री निलेश सिंह, कोषाध्यक्ष प्रकाश नारायण यादव एवं ऑडिटर फैज खान को बनाया गया। चुनाव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिपद की जिलाध्यक्ष अमिता त्रिपाठी व आईटीआई संघ के प्रांतीय सचिव विवेद की मौजूदगी में हुआ। इस अवसर पर आरटीओ प्रशासन संजय तिवारी व एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने निवर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

किशन चंद्र अध्यक्ष, सरफराज बने जिला सचिव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें