वृद्धा से टप्पेबाजी, जेवर किए पार
लखनऊ। अमीनाबाद के गणेशगंज निवासी 60 वर्षीय कुमकुम सिन्हा को झांसा देकर तीन टप्पेबाजों ने बुधवार को उनके जेवर पार कर दिए। अमीनाबाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कुमकुम ने बताया कि खरीदारी करने अमीनाबाद गई थीं। दोपहर करीब 1:30 बजे फतेहगंज मोड़ के पास पहुंची, तभी पीछे से दो युवक और एक महिला ने उन्हें रोक लिया। झांसा देते हुए मंगलसूत्र व चार अंगूठियां उतरवा लीं। फिर उन्हें एक थैला दिया और चलते बने। इंस्पेक्टर सुनील कुमार आजाद ने बताया कि दो टीमें गठित की गई हैं। फुटेज खंगाली जा रही हैं।