फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 12 फीट से बुजुर्ग को दिया धक्का, इलाज के दौरान मौत

Mon, 21 Aug 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गौतमपल्ली के पिपरा घाट पानी की टंकी पर एक दबंग ने बुजुर्ग डेयरी संचालक कैलाश यादव को 12 फीट से धक्का दे दिया। मामला 31 जुलाई का है।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
कैसरबाग बस अड्डे के पास घोसियाना मोहल्ले में बुजुर्ग कैलाश यादव परिवार संग रहते थे। उनकी पिपरा घाट के पास डेयरी है। मृतक के बेटे मोनू ने बताया कि दोपहर के वक्त प्यास लगने पर बुजुर्ग पिता पानी पीने सरकारी टंकी पर गए थे, जहां आरोपी नहा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश ने बाल्टी हटाने के लिए कहा तो आरोपी ने मना कर दिया। बुजुर्ग जैसे ही पानी पीने के लिए बढ़े आरोपी ने पीछे से धक्का दे दिया।
मोनू का आरोप है कि घटना के बाद ही चौकी पर लिखित शिकायत की थी, पर कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रिकेश सिंह का कहना है कि ऐसी किसी मामले की शिकायत की नहीं की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें