राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के बरी कला निवासी ओमप्रकाश (65) मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बरी कला रोड पर तेज रफ्तार डाला से टकराकर घायल हो गए। हादसे के बाद डाला चालक भाग निकला। पुलिस ने गंभीर हालत में उन्हें ट्राॅमा सेंटर भेजा। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटी रामजी ने बताया कि पिता किराने की दुकान चलाते थे। उसी का सामान लेने पैदल बाजार जा रहे थे। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।