फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Tue, 05 May 2026 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
आलमबाग। आशियाना क्षेत्र के देवी खेड़ा के पास रविवार शाम ई रिक्शा की टक्कर से पवनपुरी देवीखेड़ा निवासी जितेंद्र नारायण सिंह (71 ) की मौत हो गई। वह रविवार रात 8:00 बजे घर से मंदिर जाने के निकले गए थे। घर से कुछ दूरी पर ही पीछे से आ रहे ई रिक्शा ने उन्हें टक्कर मारी थी। लोगों ने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दी। घायल बुजुर्ग को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उन्हें पीजीआई ट्राॅमा रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जितेंद्र नारायण गन फैक्टरी से सेवानिवृत्त थे। परिवार में पत्नी शैल देवी और चार बेटे राजेश, राकेश, रोहित और गुड्डू हैं। इंस्पेक्टर के अनुसार, परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें