फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आवास का झांसा देकर बुजुर्ग से 30 हजार की ठगी

Sat, 30 Aug 2025 08:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। प्रधानमंत्री आवास दिलाने का लालच देकर बुजुर्ग से युवक ने 30 हजार रुपये ऐंठ लिए। बालापुर मजरे भिटवा निवासी मनीराम वनवासी (80) शुक्रवार को तारुन-रसूलाबाद मार्ग पर जल्लही गांव के पास दोपहर में बकरी चरा रहे थे। इस बीच बाइक से आए एक युवक ने 50 हजार रुपये में आवास और पेंशन बनवाने का झांसा दिया। शनिवार दोपहर युवक उनके घर पहुंच गया और बाइक से उन्हें सेंट्रल बैंक तारुन ले गया। वहां उनके बैंक खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। लालगंज बाजार के पास जन सेवा केंद्र से पांच हजार रुपये उसने आधार कार्ड से निकलवाए। उसने मनीराम के आधार कार्ड की फोटोकॉपी ली और यह पैसा उनके बैंक खाते में जमा करने का आश्वासन दिया। इस बीच वह बाइक से भाग निकला। उन्होंने बताया कि एक रिश्तेदार ने बेटे की शादी के लिए रुपया उनके बैंक खाते में जमा करवाया था। उन्होंने डायल 112 पुलिस से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें