लखनऊ। बिल और नोटिस जारी करने के बाद भी बकाया गृहकर जमा न करने पर नगर निगम ने विरोध के बीच मंगलवार को आठ दुकानें सील कर दीं। इन पर करीब 30 लाख रुपये गृहकर बकाया है। यह कार्रवाई नगर निगम जोन सात की टीम पे इंदिरानगर इलाके के बाबू जगजीवनराम वार्ड में की। इंदिरानगर सेक्टर 16 स्थित प्रियम प्लाजा, सुख काॅम्प्लेक्स, बी ब्लाक इंदिरा नगर की दुकानें सील की गई हैं।