फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीजीआई कर्मी समेत आठ की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 21 Jun 2024 05:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई के फायर सिस्टम इंचार्ज सहित आठ लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह पता न चलने पर सभी का विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


प्रयागराज के रहने वाले अंशुमान मिश्रा (46) पीजीआई अस्पताल में फायर सेफ्टी सिस्टम इंचार्ज थे। उनकी पत्नी ममता और तीन बेटियां प्रयागराज में ही रहती हैं। जबकि वह आशियाना के सेक्टर एम में किराये के मकान में अकेले रहते थे। परिजनों के मुताबिक मंगलवार शाम अंशुमान ने ड्यूटी से लौटने के बाद ममता को कॉल कर तबीयत खराब होने की बात बताई थी। वह निर्जला एकादशी व्रत भी थे। उसी रात पत्नी ने जब दोबारा कॉल की तो फोन नहीं उठा। उन्हें लगा कि अंशुमान सो गए हैं। अगले दिन बुधवार को काॅल न उठाने पर ममता ने मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक जब अंशुमान के कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची आशियाना पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंशुमान मरणासन्न पड़े थे। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
दुबग्गा के बेगरिया गांव में बुधवार शाम अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक, युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है। उनके दाहिने हाथ में हिंदी में रमेश कुमार और अंग्रेजी में आई लव यू लिखा है।
विज्ञापन

उधर, हरदोई के सहगवान अतरौली निवासी पंकज (28) पत्नी बुद्धा के साथ एक साल से ठाकुरगंज स्थित बरी में किराये पर रहते थे और शटरिंग का काम करते थे। उनके चाचा श्रीचंद के मुताबिक पंकज बुधवार सुबह साथी रमेश मौर्य के साथ कहीं गए थे। शाम पांच बजे एक परिचित ने घर पर पंकज की पत्नी को उनके सड़क पर मरणासन्न हाल में पड़े होने की सूचना दी। पुलिस उन्हें सिविल अस्पताल ले गई, पर उनकी मौत हो चुकी थी। पिता वंशीलाल के अनुसार बेटे के कान के पास व बगल में चोट के निशान हैं। जांच होनी चाहिए। इसके अलावा ठाकुरगंज के अहिरनखेड़ा मोड़ के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ (45) व छोटे इमामबाड़े के पास युवक (28) का शव पड़ा मिला।
दूसरी ओर, चौक में क्वीन मैरी अस्पताल के पास पान मसाला बेचने वाले छोटू (40), हुसैनगंज निवासी होटलकर्मी सिद्धार्थ चंद्र (42) और अलीगंज के फैजुल्लागंज निवासी मो. आलम (48) की भी संदिग्ध हाल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें