फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के आठ कर्मचारी पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के आठ कर्मचारियों को फरवरी माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुक्रवार को स्टार परफार्मर ऑफ द मंथ पुरस्कार दिया गया। डीआरएम गौरव अग्रवाल ने इन कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। पुरस्कार पाने वालों में परिचालन विभाग के पारस कुमार (स्टेशन मास्टर बिन्दौरा), विनय कुमार पटेल (वरिष्ठ गाड़ी प्रबंधक माल, गोंडा), ट्रैकमैन उदय प्रकाश गौड़ (बिसवां), बिरजु यादव (बस्ती), प्रभात कुमार (बादशाहनगर), अनिल पाल (गोंडा),रामप्रताप (मनकापुर) और अजय कुमार चौरसिया (बस्ती) शामिल हैं। डीएआरएम ने इन कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कन्नौजिया, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर गौरव गुप्ता एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जेएन गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें