फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉक्टर व दंपती समेत आठ कोरोना संक्रमित

Tue, 18 Apr 2023 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना का संक्रमण मंगलवार को भी बढ़ा। जिला अस्पताल के चिकित्सक और रेलवे स्टेशन पर दंपती समेत आठ लोग संक्रमित मिले। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है। मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को 823 लोगों की कोरोना की जांच की। जांच में जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दिलीप मिश्रा संक्रमित मिले। इसके अलावा रेलवे स्टेशन निवासी दंपती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। एनटीपीसी में दो लोगों के साथ चिकमंडी लालगंज, चांदा टीकर में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले। मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बाद भी जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। मास्क का प्रयोग भी सभी लोगों ने नहीं किया। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया गया। ऐसी स्थिति में कोरोना का संक्रमण बढ़ने की आशंका है। बाजार में भी मास्क और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें