पिछड़ा समाज महासभा के अध्यक्ष एहसानुलहक ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा
धर्म के नाम पर हिंदू समुदाय के वोटों का ध्रुवीकरण कर रही है।
वहीं
मुस्लिमों के नाम पर समाजवादी पार्टी सत्ता में बने रहना चाहती है।
धर्म,
जाति और क्षेत्र के नाम पर राजनीति करने वाले लोगों के दिन लदने वाले हैं
और जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।
महासभा के राष्ट्रीय महासचिव शिवनारायण
कुशवाहा ने बताया कि सितंबर में मराठा सेवा संघ और पिछड़ा समाज महासभा की
संयुक्त बैठक होगी।