फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजूकेशन वर्ल्ड की वार्षिक स्कूल रैंकिंग में लखनऊ के कई स्कूलों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एजूकेशन वर्ल्ड की वार्षिक स्कूल रैंकिंग में शहर के कई स्कूलों ने प्रमुखता से अपनी जगह बनाई है। सीबीएसई स्कूलों की श्रेणी में जीडी गोएनका पब्लिक स्कूल ने राजधानी में प्रथम रैंक हासिल की है। देश भर के करीब 900 से ज्यादा स्कूलों को पठन-पाठन और 13 अन्य मानकों पर आंका गया। रैंकिंग में देश के सभी शीर्ष स्कूलों को बेंगलुरू में 11 और 12 जनवरी को आयोजित होने वाले इंडिया मेरिट अवार्ड्स समारोह में सम्मानित किया जाएगा। स्कूल की इस सफलता पर चेयरमैन सर्वेश गोयल और प्रिंसिपल रवीन पांडेय ने सभी शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों को बधाई दी है। स्कूलों को 15 अलग-अलग मापदंडों पर वर्गीकृत किया गया है। वहीं देश भर के कुल 1928 विद्यालयों में से सिटी मॉन्टेसरी स्कूल गोमती नगर ने सर्वाधिक 1267 अंक हासिल कर लखनऊ और प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ कोएड स्कूल होने का गौरव प्राप्त किया है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 33वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं, लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज ने 1234 अंकों के साथ गर्ल्स डे स्कूलों की श्रेणी में राजधानी में टॉप रैंक और देश भर में 101वां स्थान हासिल किया है। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल गोमती नगर ने कोएड स्कूलों की श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर 50वां स्थान प्राप्त किया है। सभी स्कूलों को 1550 अंकों में से प्राप्त अंकों के आधार पर रैंकिंग प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें