फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की रचनात्मक पहल : कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू की प्रतियोगिता

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर लखनऊ। कोरोना के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। ज़िले के सभी शिक्षण संस्थान भी बन्द हैं और छात्र अपने घरों में कैद हैं। कोरोना के प्रति जागरूक करने और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग ने कोरोना को हराना है, भारत से भगाना है विषयक निबंध लेखन, पोस्टर, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिता शुरू की है। चयनित विजयी छात्रों को विभाग नगद पुरस्कार से सम्मानित करेगा। प्रतियोगिता में यूपी, सीबीएसई समेत सभी बोर्डों के स्कूलों के छात्र प्रतिभाग कर सकते है। ज़िला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्र विषय से संबंधित निबंध लेखन, पोस्टर व चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। छात्रों को अपनी रचनात्मकता तो दिखानी है ही साथ ही कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता पैदा करते हुए सामाजिक संदेश भी देना होगा। छात्र घर बैठे ही प्रतिभाग करेंगे और अपनी प्रविष्टि डीआईओएस के ईमेल rmsa.lko@gmail.com पर भेजनी होगी। डीआईओएस ने बताया कि छात्रों को प्रतिभागित प्रतियोगिता पर अपना, पिता का व स्कूल का नाम, मोबाइल नंबर, फ़ोटो, कक्षा अंकित करना होगा। नगद पुरस्कार से किया जाएगा पुरस्कृत डीआईओएस ने बताया कि विजयी छात्रों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए चयनित 50-50 छात्रों दूसरे चरण की प्रतियोगिता में भाग करना होगा। इसमे से अंतिम चरण की प्रतियोगिता के लिए 10-10 छात्रों का चयन किया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस तिथि तक भेजनी है प्रविष्टि 1. पोस्टर व चित्रकला प्रतियोगिता - 29 मार्च से 1 अप्रैल तक 2. निबंध प्रतियोगिता - 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक 3. स्लोगन प्रतियोगिता - 6 अप्रैल से 9 अप्रैल तक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें