फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सपा सरकार में हुए खनन घोटाले की ईडी जांच में आएगी तेजी, नए जांच अधिकारी की हुई तैनाती

Thu, 12 Oct 2023 04:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई के अलावा ईडी भी खनन घोटाले की जांच कर रहा है। मामले में पट्टों की फाइल के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सरकार में हुए खनन घोटाले की जांच फिर से तेज होने जा रही है। करीब डेढ़ साल तक ठंडे बस्ते में रहने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में नए जांच अधिकारी की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई के अलावा ईडी भी खनन घोटाले की जांच कर रहा है। इसमें तत्कालीन खनन मंत्री गायत्री प्रजापति के साथ कई आईएएस अधिकारी भी जांच के दायरे में आए थे। ईडी गायत्री प्रजापति को दो बार रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के साथ ही करोड़ों की संपत्ति जब्त कर चुका है। 

ये भी पढ़ें - यूपी के अरबपतिः हुरुन इंटरनेशनल की ताजा सूची में नया कीर्तिमान, अरबपतियों की लिस्ट में UP के उद्योगपति बढ़े
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  26 जनवरी से देशभर को रामलला दर्शन करने का आमंत्रण, एक जनवरी से घर-घर भेजा जाएगा हल्दी-अक्षत
विज्ञापन


ईडी ने आईएएस अधिकारियों से भी पूछताछ की थी लेकिन जांच पूरी नहीं हो सकी। इसमें सबसे बड़ी अड़चन खनन पट्टे आवंटित करने से संबंधित 23 फाइलें नहीं मिलने की वजह से आई थी।

सूत्रों की मानें तो इन अधिकारियों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा। वहीं, कई बार ईडी के अधिकारियों ने फाइलें देने के लिए शासन से पत्राचार किया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अब नए सिरे से जांच शुरू करने के साथ शासन से दोबारा फाइलें मुहैया कराने का पत्र लिखा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें