फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: थर्ड एसी की जगह लगा दी इकॉनमी बोगी, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गरीब रथ एक्सप्रेस (12536) में यात्रियों ने थर्ड एसी में सीटें बुक कराईं। हालांकि, ट्रेन में इसकी जगह थर्ड एसी इकॉनमी की बोगी लगी मिली। इससे नाराज यात्रियों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। गरीबरथ एक्सप्रेस से लखनऊ आ रहे अनुरतन त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें जी-20 बोगी में 76 नंबर सीट मिली थी। जब वह स्टेशन पहुंचे तो थर्ड एसी की जगह थर्ड एसी इकॉनमी बोगी लगी मिली। इसकी सीट अपेक्षाकृत कम आरामदायक थी। गौरतलब है कि इकॉनमी श्रेणी की बोगियों की सीटों की चौड़ाई और साइड लोअर व अपर बर्थ की लंबाई कम होने से सफर आरामदायक नहीं रहता है। उधर, 12590 गोरखपुर एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-8 और लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम एक्सप्रेस की एसी बोगियों में कूलिंग ठप होने की शिकायत यात्रियों ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें