लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एनेस्थीसिया विभाग के प्रमुख प्रो. पीके दास के मुताबिक फेफड़े और सांस के रोगियों के लिए एक्मो प्रणाली वरदान की तरह है। इसके माध्यम से मरीज के फेफड़े काम करते रहते हैं। वे शनिवार को विभाग की ओर से आयोजित क्रिटिकल केयर-2024 कार्यशाला में बोल रहे थे।
कार्यशाला में डॉ. प्रणय ओझा, डॉ. वेंकट गोयल, डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. रवि शर्मा, डॉ. शिखा और डॉ. सुलोचना ने 50 प्रतिभागियों को एक्मो थेरेपी का प्रशिक्षण दिया। कोर्स कोआर्डिनेटर डॉ. सुजीत राय, डॉ. समीक्षा पाराशर, कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर नुजहत हुसैन, पूर्व निदेशक प्रोफेसर दीपक मालवीय, सीएमओ डॉ. एके सिंह उपस्थित रहे।