इसरो की वैज्ञानिक परीक्षा में सातवीं रैंक पाने वाली इबा खान अपने परिजनों के साथ
लखनऊ। मड़ियांव के हिम सिटी निवासी ईबा खान ने इसरो की वैज्ञानिक चयन परीक्षा में ऑल इंडिया सातवीं रैंक हासिल की है। ईबा ने खैराबाद के स्टडी पॉइंट इंटर कॉलेज से पढ़ाई की। वह 2019 और 2021 में स्कूल की टॉपर रहीं। इसके बाद आइईटी लखनऊ से बीटेक किया और 2025 में अपने विभाग में प्रथम स्थान हासिल किया। अब इसरो की चयन परीक्षा में सातवीं रैंक हासिल कर उन्होंने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। ईबा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उनके पिता डॉ. मेराजुद्दीन खान और मां रुहाना परवीन ने बेटी की सफलता पर खुशी जताई।