मैच में शॉट जड़ते व जीत के बाद खुशी जताते नगर आयुक्त एकादश के खिलाड़ी।
लखनऊ। नगर आयुक्त एकादश ने प्रेस एकादश को आसान मुकाबले में सात विकेट से हराते हुए नगर निगम क्रिकेट टूर्नामेंट में पूरे अंक प्राप्त किए। प्रेस एकादश के 88 रन के लक्ष्य को नगर आयुक्त एकादश ने 12.5 ओवर में तीन विकेट खोकर प्राप्त किया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में प्रेस इलेवन की टीम खराब शुरुआत से उबर न सकी और 19.2 ओवर में 87 रन पर आउट हो गई। अजय शर्मा (20) टीम के सर्वाेच्च स्कोरर रहे। आकाश कुमार और ललित कुमार ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। जवाब में नगर आयुक्त एकादश ने विकास सिंह के नाबाद 25 रन की मदद से 12.5 ओवर तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इश्तियाक रजा को दो विकेट मिले।