फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी में अब और तेज दौड़ेगा बुलडोजर, अपराधियों के खिलाफ सिर्फ एक मुकदमा दर्ज होना होगा काफी

Mon, 21 Aug 2023 12:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में अपराधियों पर बुलडोजर चलाए जाने की खबरें लगातार देश भर में सुर्खियां बनती हैं। अब प्रदेश में अपराधियों के घर बुलडोजर चलाना और भी आसान हो गया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में अपराधियों की संपत्ति को जब्त करने के लिए केवल एक मुकदमा होना पर्याप्त होगा। उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद किसी भी अपराधी के खिलाफ यदि केवल एक मुकदमा दर्ज है, तो भी उस पर उप्र गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकेगी।

विज्ञापन


बता दें कि इस अधिनियम के तहत पुलिस अपराधियों की संपत्तियों को जब्त करती है। अपराध के जरिए अर्जित इन संपत्तियों पर बुलडोजर भी चलाया जाता है।

ये भी पढ़ें - सुपरस्टार रजनीकांत ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, मंदिर निर्माण को देखकर भावुक हो गए, तस्वीरें

ये भी पढ़ें - सपा महासचिव शिवपाल यादव ने लगाई फिरोजाबाद से अक्षय की उम्मीदवारी पर मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी विजय कुमार द्वारा इस बाबत मातहतों को दिए गए निर्देशों में कहा गया है कि हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष यह विषय विचार हेतु प्रस्तुत हुआ कि क्या एक ही अपराध के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध उप्र गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अधीन कार्रवाई की जा सकती है।

उच्च न्यायालय ने सुनवाई के बाद 4 अगस्त को जारी आदेश में इसे सही ठहराया है। बीते वर्ष उच्चतम न्यायालय ने भी इस सिद्धांत को स्वीकार किया था। डीजीपी ने समस्त पुलिस आयुक्त एवं जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया है कि वह उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के आदेशों का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें