फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हर विभाग की होगी नई वेबसाइट

Thu, 28 Nov 2013 10:37 AM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अब प्रदेश के समस्त विभागों की अपनी नई वेबसाइट होगी। मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने प्रमुख सचिवों व सचिवों को काम पूरा करने के लिए 31 मार्च 2014 की डेडलाइन दी है।
विज्ञापन


इसके लिए विभागों में सचिव या विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करने को कहा गया है।

मुख्य सचिव बुधवार को एनेक्सी स्थित अपने कार्यालय में विभागीय वेबसाइटों के नवीनीकरण के संबंध में आयोजित बैठक की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने वेबसाइट बनाए जाने के लिए समन्वय का काम आईटी विभाग को सौंपा है। आईटी विभाग 15 दिन में प्रारूप बनाकर विभागों के लिए समय सारिणी बनाएगा।

पढ़ें- वायरस झेल गई यूपी की बेस्ट वेबसाइट

मुख्य सचिव ने कहा कि विभागों के कार्र्यों में पारदर्शिता लाने, आम नागरिकों को सुविधा व ऑनलाइन जानकारी देने के लिए हर विभाग के लिए यह जरूरी हो गया है।

उन्होंने ई-गवर्नेंस के जरिए आम लोगों को उपलब्ध कराई जाने वाली सूचनाएं व आवेदन की सुविधा भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराने को कहा।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को काम में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भी निर्देश दिया है।

बैठक में प्रमुख सचिव आईटी जीवेश नंदन, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद दीपक त्रिवेदी व खाद्य आयुक्त अर्चना अग्रवाल आदि शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें