एलडीए में ई टेंडरिंग की शुरुआत बहुत जल्द की जाएगी। मुख्य अभियंता
कार्यालय की ओर से इस आशय का प्रस्ताव उपाध्यक्ष को प्रेषित किया गया है।
ऐसे में माना जा रहा है कि एलडीए में ई टेंडरिंग 25 लाख रुपए से बड़े टेंडर
के लिए होगी।
जहां तक इससे होने वाले फायदे की बात है तो ई टेंडरिंग के
जरिए टेंडर मैनेज किए जाने की घटनाओं पर लगाम लगेगी।
उपाध्यक्ष अष्टभुजा
प्रसाद तिवारी ने बताया कि, हम ई टेंडरिंग बहुत जल्द लागू करेंगे।
प्राधिकरण में सभी ठेके निर्विवाद और पारदर्शी तरीके से हों, यह सुनिश्चित
किया जाएगा।