मेट्रोमैन ई. श्रीधरन को लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी ) ने अपना प्रमुख सलाहकार मान लिया है।
इस आशय का प्रस्ताव मंगलवार को कॉरपोरेशन की बोर्ड मीटिंग में पास कर दिया गया।
इसके साथ ही श्रीधरन के बहुत जल्द ही लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना से जुड़ने का रास्ता साफ हो गया है। इसके अलावा तय किया गया कि शुरुआत में एलएमआरसी में बहुत कम पदों पर भर्ती की जाएगी।
ज्यादातर काम आउटसोर्सिंग से करवाए जाएंगे। 1900 करोड़ रुपये से अधिक का बजट पास किया गया। बिजनेस कंसल्टेंट के लिए बिड डॉक्यूमेंट को अनुमोदित किया गया।
ऑडिट कमेटी का गठन किया गया। बैठक एलएमआरसी के चेयरमैन मुख्य सचिव जावेद उस्मानी की अध्यक्षता में यह बैठक हुई।
जिसमें बतौर निदेशक प्रमुख सचिव आवास सदाकांत, आयुक्त लखनऊ मंडल संजीवशरण, एमडी एलएमआरसी राजीव अग्रवाल और सचिव वित्त मुकेश मित्तल मौजूद रहे।