लालगंज (रायबरेली)। चांदाटीकर सवारियां लेकर जा रहा ई-रिक्शा ब्रेकर में फंसकर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान बहाई निवासी चालक मोहम्मद सैफ (20) पुत्र जुल्फकारुद्दीन की मौत हो गई। अन्य चार सवारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्नाव जिले के थाना बीघापुर गांव बीजे मऊ निवासी राजकली पत्नी शारदा प्रसाद, विसनमऊ निवासी गुदरा पत्नी रामदास, लालकुआं निवासी सोनम पत्नी अवधेश और पलक पुत्री अवधेश वैवाहिक समारोह में शामिल होने चांदा टीकर गांव जा रही थी।
लालगंज तक परिवहन निगम की बस से आई थी। चारों लोग बहाई निवासी मोहम्मद सैफ के ई-रिक्शा से चांदा टीकर गांव जा रही थी। चांदाटीकर के पहले मथना नाला के पास ब्रेकर में फंस कर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे रिक्शे में सवार चारों लोग और ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
ई रिक्शा चालक मोहम्मद सैफ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।