फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेंचकस दिखाकर ई रिक्शा चालक को लूटा, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 May 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पेंचकस दिखाकर ई रिक्शा चालक को लूटा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमबाद के चिंहुटा गांव के पास 20 मई को ई रिक्शा चालक मनोज कुमार से 1500 रुपये लूटने वाले आरोपी अहमदाबाद कटौली गांव निवासी मुन्ना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि कसमंडी निवासी मनोज 20 मई की रात हरदोई के संडीला से ई रिक्शा लेकर लौट रहे थे। चिंहुटा गांव के मोड़ पर उनसे लूट हो गई थी। पीड़ित ने केस दर्ज कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी मुन्ना को महदोईया गांव के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से लूटे गए 1350 रुपये व अन्य सामान मिला है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 में रहीमाबाद थाने में दुष्कर्म का केस भी दर्ज हुआ था। वह जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें