ई रिक्शा चालक की पिटाई के वायरल वीडियो की फुटेज।
लखनऊ। पीजीआई के तेलीबाग निवासी ई रिक्शा चालक हरिशचंद्र तिवारी ने उतरेटिया निवासी चुन्नू पर उन्हें पीटने का आरोप लगाया है। मामले का वीडियो बुधवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार शाम पीड़ित का आरोपी से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर आरोपी ने पीड़ित को पीट दिया था। हरिश्चंद्र की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।