बंगलाबाजार स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में समाज के हर वर्ग ने एकजुट होकर कन्याओं का पूजन किया
लखनऊ। चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी पर बृहस्पतिवार को बंगलाबाजार स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में समाज के हर वर्ग ने एकजुट होकर कन्याओं का पूजन किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने उन कन्याओं को आदर के साथ आमंत्रित किया, जो अपना जीवन संघर्षों के बीच सड़कों पर बिताती हैं। भक्तों ने इन नन्ही देवियों के चरण पखारे, पैरों में आलता लगाया और भोज करवाया। जिन हाथों में अक्सर कूड़ा या भिक्षा पात्र होता है, उनमें पूजा की थाली और उपहार थे। वहीं, युवाओं ने कन्या पूजन के दौरान यह संकल्प लिया कि वे समाज में बेटियों को वह स्थान दिलाएंगे, जिसकी वे हकदार हैं। उनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लिया।