फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुर्गा पूजा विसर्जन स्थलों का होगा विस्तार

Thu, 26 Sep 2024 07:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बुधवार को दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने समिति के लोगों की समस्याएं सुनीं और कहा कि मूर्ति विसर्जन आस्था का विषय है। नदियों में भी लोगों की आस्था है। ऐसे में सभी की आस्था का सम्मान करना है। नई व्यवस्था के तहत विसर्जन स्थल को साफ कराया जाएगा। इसका विस्तार होगा और कुंड भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन


समितियों ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं। पार्किंग की समस्या के कारण लोग अपने वाहन सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। इससे आवागमन प्रभावित होता है। अतिक्रमण की भी समस्या है। मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जाते समय पेड़ों की टहनियां टकराती हैं। इससे काफी दिक्कत होती है। यही नहीं, बिजली की आवाजाही से भी दिक्कत होती है। समितियों ने पार्किंग स्टैंड, सुरक्षा, पानी और साफ-सफाई की मांग भी की। डीएम ने कहा कि सभी समितियां जिम्मेदारी से काम करें। सभी संबंधित विभागों को कार्यक्रम की सूचना दें। दुर्गा पंडाल और उसमें शामिल हाेने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बताएं। विसर्जन के रूट की भी जानकारी दें ताकि उचित व्यवस्था की जा सके।


ये लोग हुए शामिल
बैठक में दुर्गा पूजा समितियों की ओर से रूपेश मंडल, एनाक्षी सिन्हा, संजीव डे, एके कीर्ति, राकेश कनौजिया, दीपक कुमार हलदार, डॉ. अर्चना, आरसी राव, एसके डे, एसएन राय और राॅथिन चक्रवर्ती आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें