फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डंपर ने युवक को रौंदा, सात घंटे तक जाम व प्रदर्शन

Wed, 03 Jan 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में मंगलवार को मिट्टी लादकर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे बाइक पर बैठे आरा मशीन के कर्मचारी को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। इस पर गुस्साए लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ करते हुए सड़क जाम कर दी। डंपर चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सात घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बंथरा के हमीरपुर निवासी राजकुमार गौतम (45) बंथरा-जहानाबाद संपर्क मार्ग पर स्थित आरा मशीन में काम करते थे। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे वह आरा मशीन के पास सड़क किनारे खड़ी बाइक पर बैठे एक साथी से बात कर रहे थे। तभी जहानाबाद की तरफ से मिट्टी लेकर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने राजकुमार की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गिरे तो डंपर से कुचलकर बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजकुमार को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे की सूचना पर राजकुमार के परिजन दर्जनों ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। गुस्साई भीड़ ने डंपर में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर हंगामा बढ़ गया। आरोपी चालक की गिरफ्तारी व मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया, जिसके बाद शाम पांच बजे प्रदर्शन खत्म हुआ। राजकुमार के परिवार में पत्नी राजकुमारी व तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें