फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रॉन्ग साइड से आ रहे डंपर ने कार व ई-रिक्शा को मारी टक्कर, युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर किसान पथ के पास रॉन्ग साइड से आ रहे बेकाबू डंपर ने कार, बाइक व ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। इसके बाद डंपर चालक ने सवारी वाहन का इंतजार कर रहीं बाराबंकी की सुमन पाल (25) को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

डंपर के पहिये में फंसकर सुमन 50 मीटर तक घिसटती चली गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को काटकर सुमन को बाहर निकाला और लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए।
बाराबंकी के छतैनागढ़ी निवासी रामू पाल के मुताबिक, उसकी बहन सुमन रिश्तेदार मधु के साथ शुक्रवार को चिनहट बाजार में सामान खरीदने जा रही थीं।
दोनों गोयल इंस्टीट्यूट के पास खड़े होकर सवारी वाहन का इंतजार कर रही थीं। इस बीच रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार डंपर आ गया। पहले तो डंपर ने किनारे खड़ी कार, बाइक व ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

तीनों गाड़ियां टक्कर लगते ही खंती में गिर गई, जबकि पास में खड़ी सुमन डंपर के पहिये में फंस गईं। चालक ने भागने के लिए रफ्तार बढ़ाई, लेकिन स्थानीय लोगों ने कुछ दूरी पर उसे घेरकर पकड़ लिया।

वाहन काटकर निकाले गए दो घायल
एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने वाहन काटकर दो लोगों को बाहर निकाला। हादसे में चार अन्य लोग भी चोटिल हो गए थे। सभी को लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एडीसीपी के मुताबिक आरोपी चालक व क्लीनर को हिरासत में ले लिया गया है।

स्टीयरिंग फेल होने से दुर्घटना
डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार के मुताबिक, शुरुआती पड़ताल में सामने आया कि डंपर की स्टीयरिंग फेल हो गई थी। इसके कारण चालक डंपर से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें