फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्राॅसिंग पर खराब हुआ डंपर, खड़ी रही ट्रेन

Tue, 09 Apr 2024 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। उन्नाव-ऊंचाहार रेलखंड की पचखरा रेलवे क्राॅसिंग पर रविवार शाम ओवरलोड डंपर खराब हो गया। लगभग एक घंटे डंपर रेल लाइन पर ही खड़ा रहा। इसके चलते कानपुर प्रयागराज इंटरसिटी को स्टेशन पर रोकना पड़ा। आरपीएफ ने डंपर को हटवाया और चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


ईश्वरदासपुर रेलवे स्टेशन के पास डलमऊ-ऊंचाहार मार्ग से पचखरा गांव को जाने वाली सड़क पर 47 सी रेलवे क्राॅसिंग है। रविवार शाम एक डंपर राख लादकर क्राॅसिंग पार कर रहा था। तभी उसमें खराबी आ गई। इसके चलते वह रेलवे क्राॅसिंग पर ही खड़ा हो गया। घटना के 30 मिनट बाद कानपुर जा रही 14101 प्रयागराज कानपुर इंटरसिटी ऊंचाहार स्टेशन पर आ गई।
क्राॅसिंग बंद न होने के चलते इंटरसिटी लगभग 30 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही। यात्रियों के शोर मचाने पर ट्रेन काॅसन के सहारे आगे बढ़ाई गई, लेकिन डंपर क्राॅसिंग पर ही फंसा रहा। इससे ट्रेन को क्राॅसिंग के पास रोकना पड़ा। इस दौरान सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने जेसीबी के सहारे डंपर बाहर कराकर ट्रेन को आगे रवाना किया। आरपीएफ ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क्राॅसिंग पर डंपर फंसने से ट्रेन को स्टेशन पर रोकना पड़ा था। आरपीएफ के प्रभारी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि भदोखर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी चालक अमित सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें