फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुबई जा रहे विमान में गड़बड़ी, रनवे से लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवाररााम एअर इंडिया एक्सप्रेस के दुबई जाने वाले विमान (आईएक्स 197) में गड़बड़ी महसूस होने पर उसे रनवे से लाैटना पड़ा। विमान में 172 यात्री सवार थे। इस विमान को शाम 5:45 बजे दुबई के लिए उड़ान भरनी थी। बोर्डिंग के बाद यात्री विमान में बैठ भी चुके थे। रवने की ओर जाते समय पायलट को गड़बड़ी महसूस हुई तो उसे एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचित किया। इसके बाद विमान वापस आया। तकनीकी समस्या ठीक करने के लिए इंजीनियरों की टीम लगाई गई। विलंब होने पर यात्री नाराज भी हुए जिन्हें एयरलाइंस के अधिकारियों ने समझाया। करीब 8 बजे गड़बड़ी दूर होने पर 8:07 बजे उड़ान दुबई के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें