लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ऐशबाग स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का जायजा लिया। डीआरएम ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन बिल्डिंग, प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एफओबी, पार्सल ऑफिस और पार्किंग का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के कार्यों के जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। ऐशबाग जंक्शन स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया जा रहा है। योजना के तहत मुख्य और द्वितीय प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया का विकास और विस्तार किया गया है। स्थानीय कला और संस्कृति को शामिल करते हुए स्टेशन का सुंदरीकरण भी किया गया है। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नीतू, मुख्य परियोजना प्रबंधक आरएसपी राघवेंद्र कुमार के साथ कई वरिष्ठ मंडल अधिकारी मौजूद रहे।