लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने बुधवार को चारबाग से आलमनगर स्टेशन तक रेलवे ट्रैक की सुरक्षा परखी। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि डीआरएम ने रोजा स्टेशन पर डीआरएम राजकुमार सिंह से मुलाकात की। उन्होंने इंजनों के रखरखाव का काम करने वाली कंपनी वेबटेक कार्पोरेशन की बैठक में हिस्सा लिया। रोजा से वापसी के दौरान बालामऊ स्टेशन पर रनिंग रूम, टीटीई-गार्ड-लोको पायलट लॉबी का निरीक्षण किया गया। रेलकर्मियों से उनकी समस्याओं को भी जाना गया।