लखनऊ। बंथरा के खुर्रामपुर बेहटा निवासी मोनू पाल (28) की शनिवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके मामा श्रवण ने बताया कि मोनू डाला लेकर काम पर जा रहे थे। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक सरोजनीनगर में किसान पथ की सर्विस लेन पर अज्ञात चालक ने ट्रक पीछे करते हुए डाला में टक्कर मार दी। हादसे में मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मोनू के परिवार में पत्नी जूही और दो बच्चे हैं। मामले में घरवालों ने तहरीर नहीं दी है।