लखनऊ। खदरा के शिव नगर स्थित ओवरहेड टैंक में रविवार को बाईपास सिस्टम का काम कराया जाएगा। इस कारण शाम को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। जलकल के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि मरम्मत का काम सुबह की सप्लाई के बाद किया जाएगा। लोनी कटरा, खदरा और ब्रह्म नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील है कि वे सुबह की जलापूर्ति के दौरान ही पानी स्टोर कर लें। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए क्षेत्रीय अवर अभियंता आशुतोष कुमार प्रसाद से मोबाइल नंबर 8173004084 पर संपर्क किया जा सकता है।