लखनऊ। इंदिरानगर और गोमतीनगर में शनिवार शाम पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इससे करीब पांच लाख आबादी को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश ने बताया कि सुबह की आपूर्ति के बाद तीसरे जलकल की कठौता झील में पाइपलाइन की मरम्मत का काम कराया जाएगा। ऐसे में लोगों से अपील है कि सुबह जरूरत का पानी स्टोर कर लें।