फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आंबेडकर के जीवन से लें सीख

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दूरदर्शन केंद्र के मुख्य द्वार पर शुक्रवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। यह आयोजन अखिल भारतीय आकाशवाणी और दूरदर्शन अनुसूचित जाति व जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ की ओर से किया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य लोगों ने आंबेडकर को नमन किया। मुख्य अतिथि लोकपाल आरआर जैसवार रहे। उन्होंने कहा कि भीमराव के जीवन से हर किसी को सीख लेनी चाहिए। जिस तरह से उन्होंने संघर्ष करते हुए समाज के हित में कार्य किया। वैसे ही हर किसी को करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि आरपी सरोज ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता ओपी गौतम ने की। बीआर बीपल्लवी, आंबेडकर एकता मंच के अध्यक्ष भवन नाथ पासवान, सुषमा रानी, मुन्ना राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें