फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. सुधा बाजपेई बनीं उत्तर प्रदेश नॉन ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साहस स्पोर्ट्स की निदेशक डॉ. सुधा बाजपेई उत्तर प्रदेश नॉन ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष चुनी गईं। पहली बार किसी महिला को संघ की कमान मिली है। अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. सुधा ने घोषणा की कि आगामी फरवरी में वसंत पंचमी के आसपास राज्य नॉन ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। मुकाबले लखनऊ के साथ अयोध्या और वाराणसी में भी खेले जाएंगे। कृष्णा नगर स्थित एसोसिएशन के मुख्यालय में शनिवार को पूर्व आईएएस अजय दीप सिंह की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। इस मौके पर अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय दीप सिंह, महासचिव एके सक्सेना, यूपी नॉन ओलंपिक संघ के महासचिव अनंत मिश्र समेत कई खेल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें