लखनऊ। चेतना साहित्य परिषद ने अपने स्थापना दिवस पर चारबाग स्थित रवींद्रालय सभागार में मंगलवार को साहित्यिक समारोह मनाया, जिसमें चेतना स्रोत त्रैमासिक पत्रिका, प्रेमनाथ तिथि पर्व पत्रिका और वक्त के सांचे में गजल संग्रह का विमोचन हुआ। अध्यक्षता उप्र हिंदी संस्था के पूर्व निदेशक डॉ. सुधाकर अदीब ने की। मुख्य अतिथि डॉ. उमाशंकर शुक्ल शितिकंठ और विशिष्ट अतिथि रत्नेश गुप्त रहे। इस मौके पर जगदीश शुक्ल को चेतना गौरव सम्मान, डॉ. शोभा दीक्षित को चेतना रत्न सम्मान और अटल नारायण को चेतना श्री सम्मान प्रदान किया गया। संचालन प्रमोद द्विवेदी और डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा मृदुल ने किया।