फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. सबीहा अनवर को उर्दू फिक्शन, संजय शर्मा को पत्रकारिता अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। उर्दू कहानी लेखन और पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. सबीहा अनवर और वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा को रविवार को सम्मानित किया गया। ऑल इंडिया कैफी आजमी अकादमी में शुआ फातिमा एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आयोजित समारोह में 12वां डॉ. शमीम निखत उर्दू फिक्शन अवॉर्ड डॉ. सबीहा अनवर को और सैयद वकार रिजवी पत्रकारिता अवॉर्ड संजय शर्मा को दिया गया। संजय की ओर से उनकी पत्नी बबीता चतुर्वेदी ने पुरस्कार ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिजवी ने की। मुख्य अतिथि प्रो. सैयद वसीम अख्तर और विशिष्ट अतिथि मनीष शुक्ला रहे। प्रो. याकूब यावर ने उर्दू फिक्शन पर विश्व साहित्य के प्रभाव पर व्याख्यान दिया। संचालन प्रो. अब्बास रजा नैयर ने किया। प्रो. रेशमा परवीन ने स्वागत भाषण दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें