डॉ. रुचिता
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की सहायक प्राध्यापक व प्रभारी डॉ. रुचिता सुजय चौधरी को यूनेस्को मीडिया एंड इंफॉर्मेशन लिटरेसी (एमआईएल) एलायंस की सदस्यता मिली है। डॉ. रुचिता के सेंटर फॉर मीडिया एंड इंफॉर्मेशन लिटरेसी के माध्यम से लखनऊ, सीतापुर, बरेली और बाराबंकी समेत विभिन्न जिलों के 40 से अधिक विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने मीडिया लिटरेसी टूलकिट, पाठ्यक्रम और एआई रेडिनेस से जुड़ी शैक्षणिक पहल विकसित की हैं। वह फैक्ट चेकिंग और सूचना सत्यापन की प्रमाणित प्रशिक्षक भी हैं। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने उन्हें बधाई दी।