फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. राजेश्वर सिंह 350 आशा बहनों को बांटेंगे साड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने गांव राम चौरा बंथरा में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने 350 आशा बहनों को साड़ी वितरण करने की घोषणा की। डॉ राजेश्वर सिंह ने विवेक राजपूत के परिवार से भेंट की और उनके बच्चों आराध्या एवं शान्वी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक अवसर, शिक्षा पहुंचाना और आत्मनिर्भर बनाना है। इसी क्रम में मेधावी विद्यार्थियों के लिए साइकिल और लैपटॉप, युवाओं के लिए डिजिटल क्लास तथा मातृशक्ति के सशक्तीकरण हेतु सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोलने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें