फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. राजेश्वर सिंह ने आईएससी टॉपर मेधा प्रसाद को किया सम्मानित

Mon, 14 Jul 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. राजेश्वर सिंह ने आईएससी टॉपर मेधा प्रसाद को किया सम्मानित
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रविवार को आईएससी बोर्ड की टॉपर मेधा प्रसाद को सम्मानित किया। मेधा ने बोर्ड परीक्षा में 99.75 फीसदी अंक हासिल कर अपने परिवार और देश का नाम रोशन किया। विधायक ने मॉडर्न अकेडमी गोमती नगर के पांच मेधावियों को लैपटॉप देकर भविष्य में उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में एकाग्रता, मूल्य और दृष्टिकोण असाधारण सफलता की ओर ले जाते हैं। इसलिए सभी विद्यार्थियों को इन्हें केंद्र रखकर पढ़ाई करनी चाहिए। समारोह में डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. नारायण प्रसाद, डॉ. रेनू सिंह व अन्य गणमान्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें