डॉक्टर लिली सिंह को महानिदेशक परिवार कल्याण के पद तैनाती दी गई है। उन्हें डॉ. राकेश दुबे की बुधवार को हुई सेवानिवृत्ति के बाद इस पद पर तैनाती दी गई है।
वहीं, एक अन्य फेरबदल में महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ डॉ डीएस नेगी को महानिदेशक प्रशिक्षण का भी प्रभार सौंपा गया है।
बता दें कि बुधवार को कुल 36 वरिष्ठ चिकित्सक सेवानिवृत्त हुए हैं।