बज्म-ए-ख्वातीन की ओर से अमीनाबाद स्थित जनाना पार्क में बुधवार को एपीजे अब्दुल कलाम व पयाम ए इं
लखनऊ। बज्म-ए-ख्वातीन की ओर से अमीनाबाद स्थित जनाना पार्क में बुधवार को एपीजे अब्दुल कलाम व पयाम ए इंसानियत विषय पर संगोष्ठी हुई। बज्म की अध्यक्ष बेगम शहनाज सिदरत ने कहा कि डाॅ. कलाम ने हमेशा राष्ट्रीयता और मानवता को सर्वोपरि रखा। 1857 से लेकर अब तक हिंदू और मुसलमान ने कंधे से कंधा मिलाकर देश को आगे बढ़ाया है। डाॅ. सारा हकीकत, डॉ. सुधा मिश्रा, साजिदा सबा, नसीम आरा, रिजवाना मजीद, अनवर जहां ने विचार रखे। डॉ. अर्चना सिंह राजपूत, एडवोकेट रुकैया बानों, अजरा मुशर्रफ अलवी और डॉ. गोल्डी पटेल को एजाज-ए-बज्म अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। संचालन नशत हयातुल्लाह ने किया।