उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को एक बार फिर विधान परिषद में नेता सदन की जिम्मेदारी दी गई है। वह हाल ही में दोबारा एमएलसी निर्वाचित हुए हैं। अपने प्रथम कार्यकाल में भी डॉ. शर्मा विधान परिषद में नेता सदन थे। विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि कार्यकारी सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने डॉ. दिनेश शर्मा को नेता सदन के रूप में मान्यता प्रदान कर दी है।