लखनऊ। बीकेटी के साढ़ामऊ स्थित रामसागर मिश्र अस्पताल के सीएमएस डाॅ वीके शर्मा बनाए गए हैं। उन्होंने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले डाॅ. वीके शर्मा करीब 13 वर्ष तक अपनी सेवाएं राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में बतौर ब्लड बैंक के प्रभारी के रूप में दे चुके हैं। इससे पहले वह केजीएमयू में तैनात थे। आरएसएम अस्पताल के साथ ही जानकीपुरम ट्राॅमा सेंटर का भी चार्ज रहेगा। उन्होंने कहा, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का पूरा प्रयास रहेगा।